Bihar Public Service Commission (BPSC) has issued online syllabus & exam pattern for 68th Combined (Preliminary & Main) Competitive Examination 2022 for selection of various posts in various departments. All eligible & interested candidates can download Competitive Examination syllabus in PDF Interested candidates BPSC 68th Combined Pre & Main Exam Syllabus 2022 Check the full notification carefully, before applying online
BPSC 68th Combined Preliminary Exam Syllabus and Pattern
प्रारंभिक परीक्षा (भाग-1)
- संयुक्त (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन ( Negative Marking) लागू किया जायेगा ।
- प्रारंभिक परीक्षा महज जाँच परीक्षा होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले उम्मीवारों की संख्या कुल संसूचित रिक्तियों की दस (10) गुणी होगी। कोटिवार समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जायेगा ।
- इस प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान एवम् सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न होंगे।
- इस प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्णता अनिवार्य होगी और इसके लिए कार्मिक एवम् प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प संख्या 2374, दिनांक 16.07.2007 एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक 962, दिनांक-22.01.2021 के द्वारा प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा वे प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।
68th Combined Main Exam Syllabus and Test Pattern
मुख्य (लिखित) परीक्षा (भाग-2)
मुख्य (लिखित) परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय क्रमशः 1. सामान्य हिन्दी 100 अंक, इस – विषय में 30 प्रतिशत लब्धांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, किन्तु मेधा निर्धारण के प्रयोजनार्थ इसकी गणना नहीं की जायेगी तथा सामान्य अध्ययन (पत्र -1 एवं पत्र – 2 ) प्रत्येक पत्र 300 अंकों के होंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अभ्यर्थी को वैकल्पिक विषयों के विषय कोड- 04 से विषय कोड 37 तक में से मात्र एक वैकल्पिक विषय का ही चयन करना होगा, जो 300 अंकों का होगा। प्रत्येक विषय की परीक्षा तीन घंटे की होगी।
(क) अनिवार्य विषय एवं उनके कोड:-
- सामान्य हिन्दी (01)
- सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र (02)
- सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र (03)
(ख) ऐच्छिक विषय की सूची एवं उनके कोड:-
क्रम संख्या | विषय | Subject | विषय कोड |
---|---|---|---|
1. | कृषि विज्ञान | Agriculture | 04 |
2. | पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान | Animal Husbandry & Veterinary Science | 05 |
3. | मानव विज्ञान | Anthropology | 06 |
4. | वनस्पति विज्ञान | Botany | 07 |
5. | रसायन विज्ञान | Chemistry | 08 |
6. | सिविल इंजीनियरिंग | Civil Engineering | 09 |
7. | वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि | Commerce & Accountancy | 10 |
8. | अर्थशास्त्र | Economics | 11 |
9. | विद्युत इंजीनियरिंग | Electrical Engineering | 12 |
10. | भूगोल | Geography | 13 |
11. | भू-विज्ञान | Geology | 14 |
12. | इतिहास | History | 15 |
13. | श्रम एवं समाज कल्याण | Labour and Social Welfare | 16 |
14. | विधि | Law | 17 |
15. | प्रबन्ध | Management | 18 |
16. | गणित | Mathematics | 19 |
17. | यांत्रिक इंजीनियरिंग | Mechanical Engineering | 20 |
18. | दर्शन शास्त्र | Philosophy | 21 |
19. | भौतिकी | Physics | 22 |
20. | राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध | Political Science And International Relations | 23 |
21. | मनोविज्ञान | Psychology | 24 |
22. | लोक प्रशासन | Public Administration | 25 |
23. | समाज शास्त्र | Sociology | 26 |
24. | सांख्यिकी | Statistics | 27 |
25. | प्राणी विज्ञान | Zoology | 28 |
26. | हिन्दी भाषा और साहित्य | Hindi Language & Literature | 29 |
27. | अंग्रेजी भाषा और साहित्य | English Language & Literature | 30 |
28. | उर्दू भाषा और साहित्य | Urdu Language & Literature | 31 |
29. | बंगला भाषा और साहित्य | Bangla Language & Literature | 32 |
30. | संस्कृत भाषा और साहित्य | Sanskrit Language & Literature | 33 |
31. | फारसी भाषा और साहित्य | Persian Language & Literature | 34 |
32. | अरबी भाषा और साहित्य | Arabic Language & Literature | 35 |
33. | पाली भाषा और साहित्य | Pali Language & Literature | 36 |
34. | मैथिली भाषा और साहित्य | Maithili Language & Literature | 37 |
BPSC Personal Interview
व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-3)
- मुख्य परीक्षा में सफलीभूत उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 120 अंकों का होगा।
- व्यक्तित्व परीक्षण हेतु आमंत्रित उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण में भाग लेना अनिवार्य है, अन्यथा वे अंतिम परीक्षाफल हेतु बनाये जाने वाले मेधा सूची में शामिल नहीं किये जायेंगे।
Important Links
Download Syllabus PDF | Click Here For Syllabus |
Apply Online For | BPSC 68th Pre Exam |
Download Notification | Click Here For Notification |
Official Website | Click Here To Open Official Website |