Sarkari Result Community

BPSC Assistant Syllabus 2022 Download In PDF

Bihar Public Service Commission (BPSC) has issued on-line written examination syllabus, examination scheme Or choice course of for recruitment of Assistant submit Interested candidates BPSC Assistant Syllabus 2022 Download In PDF Check the complete notification fastidiously, earlier than making use of on-line

प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम अधोलिखित होगा

खण्ड (क):- सामान्य अध्ययन (General Studies):-

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति अपेक्षा की जाती है। इसमें निम्नांकित के सम्बन्ध में यथासम्भव प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

  1. सम-सामयिक विषय:- वैज्ञानिक प्रगति राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, खेल-खिलाड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ इत्यादि ।
  2. भारत और उसके पड़ोसी देश पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन।

खण्ड (ख)- सामान्य विज्ञान एवं गणित-

इसमें सामान्यतः मैट्रिक स्तर के निम्न विषयों से सम्बन्धित यथा संभय प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

  1. सामान्य विज्ञान भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं भूगोल ।
  2. गणित संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न संख्याओं के बीच परस्पर संबंध मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत ब्याज एवं लाभ और हानि।

खण्ड (ग) मानसिक क्षमता जाँच (Mental Ability Test):-

इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

सादृश्य, समानता एवं मिन्नता, स्थान कल्पना समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्क शक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं शूट लेखन एवं कूट व्याख्या।

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

प्रश्न पत्र – 1 : विषय – सामान्य हिन्दी

इस प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक (सेकेन्डरी) स्तर के होंगे। इस परीक्षा के प्रश्न, हिन्दी भाषा में भावों की शुद्ध एवं स्पष्ट अभिव्यक्ति की क्षमता, सहज बोधशक्ति के परीक्षण से संबंधित होंगे। जिसमें वाक्य, उपवाक्य, पदबन्ध, शब्द, अक्षर एवं विसर्ग, संधि, संज्ञा, वचन, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, समानार्थक शब्द / विपरीतार्थक शब्द, हिन्दी के प्रचलित कथ्य एवं मुहावरों आदि से संबंधित हिन्दी भाषा एवं व्याकरण के प्रश्न होंगे।

प्रश्न पत्र – 2 : विषय-सामान्य ज्ञान

खण्ड (क):- सामान्य अध्ययनः- इसमें प्रश्नों का उदेश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें निम्नांकित के संबंध में यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

  1. सम-सामयिक विषय:- वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, खेल खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ इत्यादि ।
  2. भारत और उसके पड़ोसी देशः- पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य एवं स्वतंत्रता आन्दोलनें, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास एवं पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन ।

खण्ड (ख):–सामान्य विज्ञान एवं गणितः- इसमें सामान्यतः मैट्रिक स्तर के निम्न विषयों से सम्बन्धित यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

  1. सामान्य विज्ञानः– भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं भूगोल ।
  2. गणितः – संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज एवं लाभ और हानि ।

खण्ड (ग):- मानसिक क्षमता जाँच:- इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं:-

सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, स्थान अभिविन्यास, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्क शक्ति, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-शाब्दिक श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या

BPSC Assistant Main Exam Syllabus and Scheme

मुख्य परीक्षा- मुख्य परीक्षा के लिए दो पत्र होंगे:

(क) प्रश्न पत्र 1 : विषय- सामान्य हिन्दी (General Hindi)

  1. इस परीक्षा के लिए प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे।
  2. हिन्दी विषय में अर्हतांक 30 प्रतिशत है जो अनिवार्य है, किन्तु मेधा सूची के प्रयोजनार्थ इसकी गणना नहीं की जायेगी। जो उम्मीदवार इस विषय में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं करेंगे उनके मुख्य परीक्षा के दूसरे विषय, सामान्य ज्ञान (मुख्य) (प्रश्नपत्र – 2) का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा तथा वे मुख्य परीक्षा में योग्यता प्राप्त नहीं समझे जायेंगे।
  3. प्रश्न पत्र -1 की परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी होगा।
  4. इस विषय में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 (एक) अंक होगा।
  5. परीक्षा की अवधि 2 घन्टा 15 मिनट की होगी।

(ख) प्रश्न पत्र 2 विषय- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  1. इस परीक्षा के लिए प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे।
  2. प्रश्न पत्र 2 सामान्य ज्ञान में विषय एवं प्रश्नों की संख्या निम्नवत होगी
    1. सामान्य अध्ययन (General Study) – प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
    2. सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science and Mathematics) – प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
    3. मानसिक क्षमता जाँच (Mental Ability Test) – प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
  3. सामान्य ज्ञान मुख्य परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा का माध्यम हिन्दी / अंग्रेजी होगा।
  4. प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 (एक) अंक होगा।
  5. परीक्षा की अवधि 2 घन्टा 15 मिनट की होगी।

BPSC Assistant Pre Exam Syllabus and Scheme

  1. प्रारंभिक परीक्षा में एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा। परीक्षा का विषय एवं प्रश्नों की संख्या निम्नवत होगी:
    1. सामान्य अध्ययन (General Study) – प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
    2. सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science and Mathematics)- प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
    3. मानसिक क्षमता जाँच Mental Ability Test) – प्रश्नों की संख्या 50 होगी।
  2. परीक्षा की अवधि 2 घन्टा 15 मिनट की होगी।
  3. सामान्य ज्ञान प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा का माध्यम हिन्दी / अंग्रेजी (Hindi/ English) होगा।
  4. प्रारंभिक परीक्षा पुस्तक सहित ली जाएगी यानी परीक्षार्थी चाहे तो अपने साथ पुस्तक ले जा सकते हैं। प्रत्येक खण्ड के लिए एक ही पुस्तक ले जाने की छूट होगी। परीक्षार्थी अपने साथ अधिकतम तीन पुस्तक (i) एक सामान्य ज्ञान के लिए (ii) एक गणित के लिए एवं (iii) एक सामान्य विज्ञान के लिए परीक्षा भवन में ले जा सकते हैं। पुस्तकों में N.C.E.R.T/ B.S.E.B/ I.C.S.E एवं अन्य बोर्ड के Text Book ही मान्य होंगे। किसी विषय से संबंधित गाईड, किसी पुस्तक की फोटोकॉपी अथवा हस्तलिखित नोट परीक्षा भवन में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा भवन में प्रवेश करने के पूर्व परीक्षार्थी अपना नाम एवं अनुक्रमांक अनुमान्य पुस्तक पर अवश्य स्पष्ट रूप से अंकित करेंगे। परीक्षा भवन में पुस्तकों का आदान-प्रदान पूर्णतया वर्जित है।

BPSC Assistant Syllabus 2022 Important Links

Download SyllabusClick Here To Download Syllabus
Apply OnlineFor BPSC Assistant
Download NotificationClick Here For Notification
Official WebsiteClick Here To Open Official Website

BPSC Assistant Syllabus 2022 Download In PDF

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *